सोशल मीडिया पर जानवरों के आपसी लड़ाई से जुड़े हुए वीडियो अक्सर देखने को मिल जाते है। जो कभी कभी बेहद रोमांचक होते हैं और खौफनाक भी, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। तो कई बार कुछ ऐसा ही माहौल बन जाता है, जिसे देखकर आंखों पर भरोसा नहीं होता है। इसी कड़ी में एक वीडियो देखा जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें जानवरों की ऐसी लड़ाई देखी गई जो सबको हैरान कर दे रही है।
देखें ये वायरल वीडियो :
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से देखा जा रहा है। जिसमें आप एक हाथी और गैंडे को एक दूसरे के सामने खड़ा देखेंगे। दोनों ही काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। गैंडा हाथी से भिड़ने का मौका देख ही रहा था, लेकिन हाथी गैंडे की ओर बढ़ने लगता है। जैसे-जैसे हाथी गैंडे की ओर बढ़ता है गैंडा पीछे की तरफ हटता जाता है।
लेकिन जैसे ही गैंडा अपने सींग से हाथी को मारने जाता है। हाथी भी उस पर हमला बोल देता है और उसके हमले से गैंडा गिर जाता है। फिर हाथी गैंडे पर चढ़ने की कोशिश करने लगता है और अपना पैर उस पर रख देता है। हालांकि गैंडा खुद को बचाने की पूरी कोशिश करता है और मौका मिलते ही वह हाथी के चंगुल से निकल भागता है।
Fight for supremacy !!#SMForward pic.twitter.com/D7XnwzZtBo
— Saket Badola IFS (@Saket_Badola) June 6, 2023
इस भयानक से वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी साकेत बडोला ने शेयर किया है। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है “वर्चस्व के लिए लड़ाई” इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ढेरों कमेंट्स आ रहे है।