इंसान और जानवरों के बीच की दोस्ती के विषय में हम काफी अच्छे से जानते है और यह हमारी संस्कृति में काफी पुराना भी है। जब हम इंसान जानवरों से जुड़े रहते है। ऐसे सोशल मीडिया पर भी इंसान और जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिल जाते है, लेकिन आज हम आपके लिए कुछ अलग और अनोखा वीडियो लेकर आए है। जहां आप इंसान और एक पक्षी के बीच की दोस्ती देखेंगे। दोस्ती ऐसी मजेदार कि देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा और ऐसी दोस्ती कि आप भी गुण गाने लगेंगे।
दरअसल सोशल मीडिया पर आपको एक वीडियो देखने को मिलेगा जिसमें आप एक युवक को देखेंगे। एक सारस पक्षी के साथ आप देख सकते है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग इस वीडियो में साफ नजर आ रही है। जिसमें वह शख्स सारस को अपने हाथों में दाना लिए हुए खिला रहे।वह है। दरअसल इस शख्स का नाम आरिफ है जो घायल सारस पक्षी की मदद कर रहे है।
दरअसल आरिफ जब सारस से मिले तो उस समय यह पक्षी काफी घायल थी और इस घायल पक्षी की उन्होंने मदद की। लगभग 1 साल से आरिफ इस पक्षी की सेवा कर रहे है। जिसके साथ रहते हुए वह पक्षी भी आरिफ का एक अच्छा खासा दोस्त बन चुका है। जो दोस्ती के रिश्ते को निभाता हुआ भी नजर आता है। आप देख सकते है। सारस और अमीर की दोस्ती ऐसी है, जो और लोगों के लिए एक इंसान और बेज़ुबान की मित्रता का मिसाल बनता चला जा रहा है।
आप कहीं भी घर से बाहर जाते है तो पीछे पीछे उनके वह सारस चला जाता है। उनकी दोस्ती को देखने के लिए रोजाना भीड़ जुटी है और लोग ऐसे भी है खूबसूरत सी दोस्ती पर चर्चाएं करते रहते है। अमेठी जनपद के जामो विकासखंड के मंडका गांव की बात है। जहां आरिफ और सारस की दोस्ती काफी मशहूर है। 2022 में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। इस सारस को आरिफ ने बचाया जिसके बाद यह पक्षी उनके एहसानों तले है और इसे वह समझते हुए उनका साथ भी देता हुआ दिखाई देता है।
आरिफ पैदल जाए या मोटरसाइकिल से हर जगह सारस उनका हमसफर बना रहता है। news18 लोकल से बातचीत में आरिफ ने बताया सारस का पैर टूट गया था, जो मुझे खेत में घायल अवस्था में मिला। इसके बाद से मैं इसका इलाज कर रहा हूं और तब से यह मेरे पास ही रह रहा है।