जैसा कि आप सभी जानते हैं आजकल शादियों का सीजन चल रहा है, सोशल मीडिया पर शादियों में हो रहे डांस के ढेरों वीडियो देखने को मिल जा रहे हैं, शादियों में कुछ लोग ऐसा ऐसा डांस करते हैं जिसे देखकर शायद आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं, लोग अक्सर शादियों में नए-नए डांस स्टेप का निर्माण कर देते हैं जोकि सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बन जाता है, आज की इस वीडियो को देखकर आप सभी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे, इस वीडियो में एक लड़का शादी में स्टेज पर एक लड़की के साथ मुर्गा बीट पर मुर्गा डांस करता हुआ नजर आ रहा है।
मुर्गा बीट पर लड़के का मुर्गा डांस हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो को कॉमेडी के छोटे-छोटे क्लिप को जोड़कर एक बड़ा वीडियो बनाया गया है, जिसमें की ढेरों मजेदार वीडियो दिखाया गया है, इस वीडियो के एक क्लिप में आप देख सकते हैं कि शादी का माहौल है जहां पर एक लड़की स्टेज पर डांस कर रही है, एक लड़का अचानक से डांस करने के लिए स्टेज पर चढ़ जा रहा है और मुर्गा बीट पर मुर्गा डांस करने लग रहा है, लड़के का डांस देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि यह लड़का सिर्फ मुर्गा बीट पर डांस करने के लिए ही बना हुआ हो, लड़का एक एक बीट को कैच करता हुआ बिल्कुल मुर्गे की तरह डांस कर रहा है और मुर्गे की जैसा एक्सप्रेशन भी दे रहा है,
लड़के के डांस को देखकर लोग हंसते हंसते लोटपोट हो जा रहे हैं, साथ में डांस कर रही लड़की लड़के के डांस से कंफ्यूज हो जा रही है और लड़के को छोड़कर स्टेज से नीचे जाती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो के एक क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक लड़का फुटबॉल के स्टेडियम में जीत की खुशी में डांस कर रहा है, लड़का जिस तरह से डांस कर रहा है उसके डांस स्टेप को देखकर यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर यह कौन सा डांस है, हर एक डांस स्टेप की मिलावट कर लड़के ने एक नए डांस का निर्माण कर दिया है।
आप सभी को जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर “Only4Fun” नामक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है, अब तक में इस वीडियो पर 1.5 लाख व्यूज 2.3 हजार लाइक आ चुके हैं, लोगों ने इस वीडियो को देख जमकर कमेंट किया है, इस वीडियो ने लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया है।