ससुराल में पहले ही दिन दुल्हन ने किया ऐसा धांसू डांस, देखकर सासू मां हुई हैरान, देखें यह वीडियो

dance

आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के ढेरों डांस वीडियो देखने के लिए मिलते हैं, डांस के सभी वीडियो लोगों को बेहद मजेदार लगते हैं, जैसा कि आप सभी जानते हैं आजकल शादी विवाह का सीजन चल रहा है, इसलिए शादी विवाह में हो रहे डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं, आजकल की शादियों में दुल्हन भी डांस करते हुए नजर आ जाती है, आज के इस वीडियो में आप सभी को एक नई नवेली दुल्हन का डांस देखने के लिए मिल रहा है, इस वीडियो में एक नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल में पहले ही दिन भारी लहंगे में डांस करती हुई नजर आ रही है।

नई नवेली दुल्हन ने ससुराल में किया डांस, देखते रह गए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन जो सज धज कर भारी लहंगे पहने सर पर लंबा घुंघट किए दिखाई दे रही है, आंगन में ढेर सारी महिलाएं बैठी हुई है और ढोलक बजाकर लोकगीत गा रही हैं, नई नवेली दुल्हन ससुराल में महिलाओं के गा रहे लोकगीत पर जोरदार ठुमके लगा रही है। दुल्हन भारी लहंगे में भी बेहद कमाल का डांस कर रही है, ससुराल में मौजूद सभी लोग दुल्हन का डांस देखते ही रह जा रहे हैं,

कुछ महिलाएं एक-एक करके दुल्हन के ऊपर नोटों की बरसात भी कर रही हैं, दुल्हन इतना बेहतरीन डांस कर रही है कि सभी महिलाएं दुल्हन का डांस देख हैरान रह गई हैं, दुल्हन ने ससुराल में पहले ही दिन अपने डांस का जलवा बिखेर सभी को हिला कर रख दिया है, और वहां मौजूद लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है, दुल्हन का डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है, सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

आप सभी को जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर “krishna music sirsaganj” नामक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है, अब तक में इस वीडियो पर 3.7 मिलियन व्यूज और 8.1 हजार लाइक आ चुके हैं, लोगों ने इस वीडियो को देख जमकर कमेंट किया है, दुल्हन का डांस लोगों को बेहद रोमांचक लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top