कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो देखने के लिए मिल जाती है जो अक्सर लोगों का दिल छू जाती है, बेशक आप सभी ने लंगूर तो देखा ही होगा, अक्सर लंगूर ऐसी हरकतें करता है जिसे देखकर लोग हंसने के लिए मजबूर हो जाते हैं, लंगूर काफी चालाक और मजाकिया जानवर होता है, इंसानों की हरकतों को कॉपी करने में भी काफी तेज होता है, लंगूर को इंसानों से दिल्लगी भी होती है, इनके अंदर भी माया और इंसानियत होती है, आजकल बहुत से लोग बंदरों और लंगूर को अपने घरों में पालना पसंद करते हैं, आज के इस वीडियो में एक महिला और लंगूर का रिश्ता देख लोग काफी ज्यादा हैरान है, महिला लंगूर के साथ बिल्कुल अपने बच्चे की तरह पेश आ रही है।
महिला और लंगूर के बीच सच्चा रिश्ता लोगों का छु रहा दिल
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला रंग बिरंगी साड़ी पहनकर लंगूर के साथ बैठी हुई है और लंगूर के सर पर अपना हाथ फेर रही है, लंगूर भी महिला के साथ बड़े प्यार से बैठा हुआ है, दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि दोनों एक दूसरे को वर्षों पहले से जानते हैं, दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता नजर आ रहा है, महिला लंगूर को बिल्कुल अपने बच्चे की तरह प्यार कर रही हैं, जिस तरह से एक मां अपने बेटे या बेटी को प्यार करती है बिल्कुल उसी तरह से यह महिला लंगूर को प्यार कर रही है, कुछ देर बाद महिला लंगूर को खाने के लिए ढेर सारे फल भी लेकर आ रही है और अपने हाथों से लंगूर को खिला रही हैं, लंगूर महिला के साथ काफी खुश नजर आ रहा है, महिला को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, लोग इस वीडियो को देखकर अपना दिल हार जा रहे हैं।
आप सभी को जानकारी के लिए बता दे कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर “BadriNarayanBhadra” नामक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है, अब तक में इस वीडियो पर लाखों व्यूज और ढेरों लाइक आ चुके हैं, लोगों ने इस वीडियो को देख जमकर कमेंट किया है, महिला और लंगूर के बीच का सच्चा रिश्ता लोगों को भावुक कर दिया है।