जमाना बदल रहा है और अब लोग भी बदल गए हैं, पहले के जमाने में लोग चुटकुला पढ़ने के लिए किताबों का सहारा लेते थे और बेसब्री से न्यूज़पेपर के लास्ट पेज पर आए हुए कुछ चुटकुले को पढ़ने का इंतजार करते थे, लेकिन आज के जमाने में यह इंतजार खत्म हो चुका है, अब जब मन चाहे तब लोग अपने मोबाइल के सहारे से चुटकुला पढ़ सकते हैं, आज हर एक लोगों के पास स्मार्टफोन नजर आता है और लोग अपने मोबाइल के सहारे से अपना मनोरंजन कर लेते हैं। तो आईए आज आप सभी मजेदार चुटकुला को पढ़कर अपना मनोरंजन करिए, आज आप सभी के लिए हम ढेरों मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप सभी हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
परीक्षा चल रही थी…
शिक्षक- गोलू, तुम कुछ लिख क्यों नहीं रहे हो?
गोलू- क्योंकि सर कभी कभी मौन सबसे अच्छा उत्तर होता है!
बेटा- मम्मी अगर मैं लव मैरिज कर लूं तो?
मम्मी- ज्यादा लड़कियों के चक्कर में मत पड़, ये लड़कियां बड़ी चालाक होती हैं…
बेटा- नहीं मम्मी वो…
मम्मी- मुझे पता है, ये कमीनी अच्छे लड़कों को फंसाती हैं…
बेटा- अरे मम्मी, वो सुबह पापा बोल रहे थे कि आप दोनों का लव मैरिज हुआ है!
अध्यापक बच्चों को महाभारत पढ़ाते हुए…..
“कंस ने सुना कि देवकी का आठवां पुत्र उसे मार देगा तो उसने देवकी और वसुदेव को जेल में डाल दिया”
पहला बच्चा हुआ कंस ने मार दिया….. दूसरा हुआ.. मार दिया… तीसरा भी चौथा भी… आठवां
एक शिष्य- गुरु जी एक मिनट
गुरु- क्या बात है?
शिष्य- अगर कंस को पता था कि देवकी और वसुदेव का आठवां बच्चा उसे मार देगा तो उसने दोनों को एक ही कोठरी में बंद क्यों किया?
अध्यापक बेहोश!
तीसरी क्लास का बच्चा मैडम से- मैडम मैं आपको कैसा लगता हूं?
मैडम- सो स्वीट..
बच्चा- तो मैं अपनी मम्मी को कब भेजूं आपके घर?
मैडम- क्यों?
बच्चा- बात आगे बढ़ाने के लिए…
मैडम- ये क्या बकवास है?
बच्चा- ट्यूशन के लिए, क्या मैडम आप भी ना…. कसम से व्हाट्सएप पढ़ पढ़कर बिगड़ गई हो!
नेता और बीवी में एक समानता है… दोनों को हम बड़े शौक से चुनते हैं.. और बाद में यह हमारी एक भी नहीं सुनते हैं!