पत्नी: क्यों जी…. आप कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे…? पति: क्या करूं तुम तो

jokes

आजकल के जमाने में हर एक लोग व्यस्त हैं, किसी को भी किसी से बात करने तक का वक्त नहीं मिलता और खुद के लिए समय निकालना तो दूर खुद के चेहरे पर अंतिम मुस्कान कब आई थी यह तक लोगों को याद नहीं होता, लोग झुंड में बैठकर कब हंसी ठिठोली किए थे ऐसा दिन लोगों के लिए यादगार बन गया है, खैर हम आज आपको झुंड में बिठाकर हंसी ठिठोली तो नहीं करा रहे, लेकिन आपके चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कान लाने की कोशिश जरूर कर रहे हैं, आज आप सभी को ढेरों मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए मिल रहे हैं, हमें उम्मीद है कि आप सभी को चुटकुला पढ़ना काफी पसंद आता होगा, आप सभी इस चुटकुले को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

प्रेमिका: मैं बड़ी देर से बोर हो रही हूं….
चलो हम दोनों छुपा-छुपी का खेल थोड़ी देर खेलते हैं….
अगर आपने मुझे ढूंढ लिया तो हम दोनों शॉपिंग करने चलेंगे….
प्रेमी: और अगर मैं तुम्हें नहीं ढूंढ पाया तो क्या?
प्रेमिका: अरे डरो मत यार… गेट के पीछे ही छुपुंगी!!

प्रेमी: क्या तुम्हें पता है….कि संगीत में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है…
प्रेमिका: हां हां.. जरूर… क्यों नहीं जानती…
सोचो अगर तुम्हारा गाना सुनकर मेरा खून खौल (उबल) सकता है…..
तो पानी क्यों नहीं!!

पत्नी: सुनो जी… अखबार मे खबर है कि….. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेच डाला…
पति: ओह… कितने में?
पत्नी: एक साइकिल की बदले में….
कहीं तुम भी तो ऐसा नहीं करोगे….
पती: मैं भला साइकिल क्या करूंगा…!

पत्नी: किसी ने सच ही कहा है कि… चोरी करोगे तो जिंदगी भर पछताओगे…
पति: सच ही तो कहा है….
मैंने ठीक 2 साल पहले तुम्हारा दिल चुराया था…
अब मैं पछता रहा हूं!!

पत्नी: क्यों जी…. आप कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे…?
पति: क्या करूं तुम तो जानती ही हो….
आजकल परिवार के साथ देखने लायक फिल्म बनती ही नहीं है!!

jokes

लड़की: जानू मैं तुमसे बहुत नाराज हूं….
लड़का: क्यों डार्लिंग… ऐसा क्यों…?
लड़की: क्योंकि तुम बहुत ही गंदे हो…
लड़का: मैंने ऐसा क्या किया मेरी जान…
लड़की: तुम तो मुझे मनाते भी नहीं हो….
लड़का: तो तू क्या दिवाली है जो तुझे मनाऊँ!!

पत्नी: सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया…. अब क्या करूं?
पति: ऑल आउट पी ले…
6 सेकंड में काम शुरू!!

पप्पू: पापा कल हम मालामाल हो जाएंगे…
पापा: वह कैसे?
पप्पू: कल हमारे गणित के टीचर पैसे को रुपए में बदलना सिखाएंगे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top