दुनिया में टैलेंट चाहे जहाँ भी छुपा हो कभी न कभी वह सामने आ ही जाता है, आज कल सोशल मीडिया के सहारे सभी को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिल रहा है। ये पाँच लड़कियाँ जो सोशल मीडिया पर Gully Girls के नाम से अपने डांस के लिए जानी जाती हैं, इनका डांस पूरे सोशल मीडिया पर बहुत ही मसहूर है। यह मध्यप्रदेश के छोटे से गाँव कि झोपड़ी में रहने वाली लड़कियों ने अपने डांस से अपना और अपने गाँव का नाम पूरे शहर में रौशन कर दिया है। आज इन लड़कियों से जाने माने मसहूर कोरियोग्राफर भी मिलना चाहते हैं और इन लड़कियों को डांस में आगे बढ़ते देखना चाहते हैं।
“Gully Girls” के डांस ने सोशल मीडिया पर मचाया धूम
ये पाँच लड़कियों की डांस टीम आज पूरे सोशल मीडिया पर gully girls के नाम से वाइरल है, इन लड़कियों का डांस स्टैप लोगों के होश उड़ा देता है, ये फूल इनर्जी के साथ बेजोड़ डांस कर लोगों का दिल जित लेती है। मसहूर बात यह है कि ये अपने टैलेंट से “डाँस इंडिया डांस” के बड़े प्लेटफार्म तक जा चुकी हैं, इनका डांस देख ‘नोरा फतेही’ ने भी इनके टैलेंट की मिसाल दी है। इतनी छोटी सी उम्र में यह लड़कियाँ काफी पापुलर बन चुकी हैं, इनका कहना है कि ये भी बड़े डांसर्स कि तरह डांस करना चाहती हैं और अपने डांस से दुनिया में नाम कमाना चाहती है।
View this post on Instagram
इन लड़कियों ने मिलकर “Gully Girls” नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेरों डांस विडियो अपलोड किया है और इनका युटयूब चैनल भी है जिसपर यह अपने डांस के ढेरों वीडियो शेयर करती है। यह पूरे मन और लगन के साथ डांस करती है और इनका सपना बड़े बड़े अवार्ड को जितने का है, इनका मानना है कि आप गरीबी जैसे स्थिति में भी कुछ ना होने के बावजूद भी अगर दिल से चाहे तो अपने सपनो को साकार कर सकते हैं। जरुरी नहीं है कि हम सिर्फ पैसे से ही आगे बढ़ सकते हैं आज के दौरे में टैलेंट ही सबसे बड़ा पैसा हैं। इन लड़कियों के उम्मीद और हौसले ने आज इन्हें आसमान से भी ऊँचा बना दिया है।