सोशल मीडिया पर शादियों का सीजन शुरू होते ही तमाम तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि उनको देखकर हंसी छूट जाती है। जैसे ही शादियों की तैयारियां शुरू होती है। लोग शादी, विवाह के रस्मों को यादगार बनाने के लिए बहुत कुछ ऐसा करते हैं जिससे उन्हें वह पल हमेशा याद रहे। इसके लिए वह मेहंदी, हल्दी रस्म में गाने बजाने डांस करने का प्रोग्राम करते हैं। आजकल तो शादियों में लोग हर रस्मों को इतना ज्यादा महत्व देते हैं कि सभी रस्मों को बड़े ही धूमधाम से निभाते है। हिंदू रीति-रिवाजों की शादी में डांस का बहुत महत्व होता है, जब से शादी के फंक्शन शुरू होते हैं तभी से घरों में डांस शुरू हो जाता है और तब तक डांस होता रहता है। जब तक नई दुल्हन की विदाई होकर घर नहीं आ जाती हैं।आजकल सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नई बहू डांस करते हुए नजर आ रही है।
ससुराल में नई नवेली दुल्हन का डांस वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में आप देखेंगे कि नई दुल्हन के आने के बाद कुछ औरतें घर पर आई हुई होते हैं और नाच गाने का प्रोग्राम चल रहा होता है। उसी दौरान नई बहू डांस करने के लिए उठती है। इस दौरान नई नवेली बहू ने हरे रंग की साड़ी और ढेर सारी ज्वेलरी पहनी हुई है। वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही बहु डांस करना शुरू करती है, बहू के डांस का एनर्जी लेवल काफी ज्यादा हाई होता है। वह जबरदस्त ठुमके लगाना शुरू कर देती है। बहु लंबा घुंघट किए हुए हरियाणवी सांग मेरे सास के 5 पुत्तर थे… गाने पर बिना रुके कमरतोड़ डांस करना शुरू कर देती है। बहू के डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और यही वजह है कि यूजर इस वीडियो से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। देसी भाभी जिस तरह से अपनी पतली कमर को मटका रही है सोशल मीडिया यूजर्स इसी अदा पर उनके दीवाने हो गए हैं।
देखें वीडियो –
नई बहू के डांस के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूट्यूब के चैनल द्वारा अपलोड किया गया हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा कितना ज्यादा पसंद किया जा रहा है इस बात का अंदाजा आप वीडियो पर मिले लाइक और व्यूज को देख कर लगा सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, बहू के डांस वीडियो को अब तक 4.9 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वही करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। बहू के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे कर खूब प्यार बरसा रहे हैं।