आजकल शादियों का सीजन बहुत ही जोरों शोरों से चल रहा है और सोशल मीडिया पर आए दिन शादी कार्यक्रम से जुड़े तमाम तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें कभी शादी में आए गेस्ट अपने दमदार डांस से महफिल की रौनक में चार चांद लगाते हैं तो वही दूल्हा-दुल्हन भी शादी के पलों को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरह के ट्रिक आज माते नजर आते हैं। वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर बहुत सारे शादी में वहां से जुड़े वीडियो देखे होंगे लेकिन इन दिनों एक ऐसा अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं। इनके इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पर फिदा हो गए हैं। यही वजह है कि इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
दूल्हा दुल्हन ने साथ मिलकर किया मजेदार डांस
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा दुल्हन की जोड़ी नजर आ रही है। वहीं पर बहुत सारे लोग भी इकट्ठा दिखाई दे रहे हैं। आप देखेंगे कि पहले तो दुल्हन बहुत शर्माती है लेकिन जैसे ही खेसारी लाल यादव का पॉपुलर हुआ भोजपुरी सॉन्ग कोकोकोला बजता है। वैसे ही दुल्हन जबरदस्त ठुमके लगाना शुरु कर देती है। दुल्हन के इस अंदाज को देखकर दूल्हा भी काफी खुश हो जाता है और बाकी रिश्तेदार भी तालियां बजाने लगते हैं। इतना ही नहीं वीडियो में अब आगे देखेंगे कि दूल्हा भी गाने के बोल के हिसाब से एक्सप्रेशन देते हुए डांस करना शुरू करता है जिसे देखकर दुल्हन शर्म से लाल हो जाती है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को खूब मजा आ रहा है। और वे दूल्हा दुल्हन के इस भोलेपन की काफी सराहना कर रहे हैं।
देखें वीडियो –
View this post on Instagram
अगर आप भी दुल्हन के इस मजेदार डांस वीडियो को देखना चाहते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम पर ranjaykumar87
नाम के पेज पर जाकर देख सकते हैं। जहां पर इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि अब तक इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है, जबकि 32000 लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। इसके साथ ही साथ बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर दूल्हा दुल्हन के डांस और उनको शादी की बधाई दी है।