आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आए दिन तमाम तरह के वीडियोस देखने को मिलते हैं। इन वीडियोस में डांस के वीडियो काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिसे सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा भी खूब पसंद किया जाता है। इन्हीं डांस वीडियोस में से कुछ वीडियोस इतनी ज्यादा मजेदार होते हैं कि लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लेते हैं और यही वजह है कि ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होते हैं। आपने अक्सर ही छोटे बच्चों को डांस करते हुए देखा होगा, जहां पर वह अपने ही मगन, मस्ती में झूमते हुए नजर आते हैं और उनकी यही खूबसूरती दिलों को जीत लेती है। इन दिनों इसी कड़ी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का इतना जबरदस्त डांस कर रहा है कि उसके डांस को देखकर आप भी अपना दिल दे बैठे हैं। यही वजह है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर खूब पसंद कर रहे हैं।
स्कूल यूनिफार्म में लड़के ने किया राजस्थानी डांस
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में आप देखेंगे कि स्कूल में कोई फंक्शन चल रहा है जहां पर ढेर सारे स्टूडेंट बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वही पर एक लड़का स्कूल यूनिफार्म पहने हुए एकदम धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान बैकग्राउंड मे कोई राजस्थानी सॉन्ग बज रहा है जिस पर वह लड़का राजस्थानी स्टाइल में घूमर कर रहा है। वह लड़का बेहद ही खूबसूरत तरीके से राजस्थानी डांस फॉर्म कर रहा है जैसे आपने राजस्थानी महिलाओं को झूमते हुए देखा होगा। जिसे देख यकीनन आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। वही स्कूल के सारे स्टूडेंट भी लड़के को इस तरह डांस करते हुए देखकर खूब सीटियां और तालियां बजा रहे है। साथ ही डांस को खूब इंजॉय कर रहे हैं।
लड़के के डांस ने लूटा यूजर्स के दिलो को
View this post on Instagram
अगर आप भी इस क्यूट से लड़के के डांस वीडियो को देखना चाहते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम पर was_i_m
नाम की आईडी पर जाकर देख सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, स्कूल फंक्शन। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग कितना ज्यादा पसंद कर रहे इसका अंदाजा आप वीडियो पर मिले लाइक और भी उसको देखकर लगा सकती हैं। जहां पर इस वीडियो को अब तक 3.2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि 3 लाख लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही बहुत सारे लोगों ने इस वीडियो पर लव इमोटिकॉन सेंड कर वीडियो को खूब पसंद किया है। जहाँ एक यूजर ने लिखा- ये तो राजस्थान का टैलेंट है। तो दूसरे यूजर ने कहा,- आग लगा दी लड़के ने…।