डांस भी एक शौक बनता चला जा रहा है, जिस पर लोग अपने वीडियो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी करते है। आजकल तो शादी हो या पार्टी, वहां पर गाना बजना तो बनता है और बिना गाने और बाजे के तो यह फंक्शन अधूरे ही लगते है। वैसे सोशल मीडिया पर इन डांस के काबिलियत को पहचाने और कदर करने वालों की कोई कमी नहीं है।
इसी वजह से सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो खूब वायरल भी होते है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के ने अपने डांस से ऐसा कमाल दिखाया कि लोग उसके फैंस हो गए है और यह भी कहा कि यह किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। लड़के ने अकेले ही अपने डांस मूव और एनर्जी से पूरी महफिल लूट ली।
हनी सिंह और बादशाह के गाने पर लड़के ने किया लाजवाब डांस
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया एक वीडियो जिसमें ब्लैक कलर का कुर्ता पजामा और जैकेट पहने हुए एक लड़का आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए है और वह बॉलीवुड के गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। आप देख सकते है उसके पीछे और लड़कियां भी डांस कर रही है। वह लड़का बॉलीवुड स्टाइल में डांस करता दिख रहा है। उसके डांस का कोई जवाब है। उसके डांस रूप को देखकर लोग उसे ट्रेंड डांसर ही बता रहे है
उस लड़के का डांस और एक्सप्रेशन ऐसा कमाल का है कि आप डांस को देखे बिना रह नहीं पाएंगे। लाजवाब डांस मूव्स देते हुए वह हनी सिंह और बादशाह के गानों पर धूम मचा दे रहा है। सोशल मीडिया पर भी लड़के के इस डांस की जमकर तारीफ की जा रही है।
देखें वीडियो –
View this post on Instagram
इस डांस वीडियो को जिसने दिए देखा वह बिना कमेंट दिए रह ही नहीं पाया। दरअसल ऐसा लाजवाब डांस देखकर आप भी इस वीडियो को कई बार देखना पसंद करेंगे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wedding wearinspo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लगातार व्यूज आने के साथ लोग वीडियो को लाइक कर रहे है और लड़के के डांस की तारीफ करते हुए इसे रॉकस्टार बता रहे है।