सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिसे देखने के बाद मुंह से सिर्फ वाह निकलता है। आज के समय में यह एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहां पर उन लोगों के लिए यह वरदान साबित हुआ है, जिनके अंदर हुनर है। वे अपने हुनर का सही इस्तेमाल कर सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को दिखा रहे हैं जो अपने आप में ही काफी ज्यादा बेमिसाल है। आपने सोशल मीडिया पर डांस से जुड़े बहुत सारे वीडियोस देखे होंगे, जिनमें लड़कियां लड़की एक से बढ़कर एक डांस करते हुए नजर आते हैं। लेकिन इन्हीं डांस वीडियोस में से कुछ बच्चों के भी बहुत ही प्यारे डांस वीडियोस वायरल हो जाते हैं। जिन्हें देखकर हमारा दिन बन जाता है और सोशल मीडिया यूजर्स तो ऐसे वीडियो से अपनी नजरें तक नहीं हटा पाते हैं। इसी कड़ी से संबंधित इन दिनों एक ऐसा ही बहुत प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक प्यारी बच्ची हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा के साथ जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही है। वायरल हो रही बच्ची का नाम दिशु यादव है। जो हरियाणवी गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा रही है। छोटी बच्ची के डांस को देखकर स्टेज पर खड़े सिंगर भी काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं। आपको बता दें यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया है वैसे ही काफी तेजी से तहलका मचा रहा है और अब तक इस वीडियो को मिलियंस लोगों ने देखा है। इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप भी छोटी बच्ची के फैन हो जाएंगे।
हरियाणवी गाने पर नन्ही बच्ची का खूबसूरत डांस
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं वीडियो में आप देखेंगे कि किसी जगह पर कोई कार्यक्रम चल रहा है। जहां पर हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा आए हुए हैं और वह स्टेज पर अपने गानों से लोगों के बीच काफी ज्यादा धूम मचा रहे हैं। इसी दौरान स्टेज पर एक छोटी बच्ची नजर आती है जिसने पीले रंग की फ्रॉक पहनी हुई है। आप देखेंगे स्टेज पर आते ही दीशु यादव हरियाणवी सॉन्ग कमर तेरी लेफ्ट राइट हो ले.. पर गजब के ठुमके लगा रही है। दिशु यादव सिंगर अजय हुड्डा के साथ स्टेज पर मौजूद है। डांस करते हुए छोटी बच्ची के फेस एक्सप्रेशन इतने ज्यादा क्यूट लग रहे हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स भी प्यारी बच्ची के दीवाने हो गए हैं। लोगों को बच्ची का डांस इतना पसंद आ रहा है कि वे उसे लिटिल स्टार तक कह रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले की यह छोटी बच्ची यानी कि दिशु यादव एक वीडियो क्रिएटर है। जो सोशल मीडिया पर आए दिन अपने डांस की वीडियोस अपलोड करते रहती हैं। यह अपने डांस की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी छोटी सी उम्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिशु यादव की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जहां पर इन्हें 4 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है। इस वीडियो को खुद निशू यादव ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट aapkidishu द्वारा शेयर किया है।
देखें वीडियो –
She’s too good! 👏👏👏🧿♥️ pic.twitter.com/nkwokktlsD
— Sabita Chanda (@itsmesabita) December 29, 2022
जहां पर इस वीडियो को अब तक 112 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। जबकि 9 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। इसके साथ ही बहुत सारे लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा किया और छोटी बच्ची के डांस को लव इमोटिकॉन सेंड कर खूब सारा प्यार दिया है। जहां पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, कितनी प्यारी बच्ची है और कितना प्यारा डांस कर रही है।