सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो नया देखने को मिल जाता है। इन अनेकों वीडियो में कभी-कभी कुछ ऐसे भी वीडियो होते है। जो देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कभी कुछ ऐसे हैरतअंगेज कारनामे देखने को मिल जाते है, जो दिल को हैरान भी करते है और खुश करते है। लेकिन कभीbandar का video को भी कुछ वीडियो चौंका देने वाले होते है। ऐसा ही एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जो एक बंदर से जुड़ा हुआ है।
आज के स्मार्ट जमाने में बंदर भी स्मार्टफोन चलाता आया नजर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से देखा जा रहा है। जिसमें आप एक बंदर को ऐसी हरकत करते देखेंगे। जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। जहां आज के समय में लोग स्मार्ट होते जा रहे है। वैसे ही स्मार्टफोन का भी बोलबाला बढ़ गया है और हर एक हाथ में आपको स्मार्टफोन नजर आएगा।
एक बंदर के हाथ में आपको स्मार्टफोन नजर आएगा तो आप थोड़ा चौंक जाएंगे पर चौंकने के साथ खुद हैरान भी हो जाएंगे कि वह स्मार्टफोन बंदर आराम से बैठकर चला भी रहा है और उसे जो पसंद आ रहा है, वह वही कंटेंट देख रहा है वरना उसे आगे बढ़ा दे रहा है।
सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है यह वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें आप देखेंगे एक महिला लेटी हुई है। उसी के पास बेड पर एक बंदर बैठकर स्मार्टफोन चलाते हुए नजर आ रहा है। आप देखेंगे देख रहा है जिसे देख कर खूब मजे ले रहा है।
इस बेचारे को ऐसी ‘इंसानियत’ से बचाओ! pic.twitter.com/BdlH5SeNji (🙏🏽 @jagdishmitra )
— anand mahindra (@anandmahindra) April 7, 2023
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मशहूर भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने टि्वटर हैंडल से शेयर किया है। जिसे शेयर करते कुछ मिनटों में ही लाखों व्यूज आ गए। इस वीडियो को शेयर करते आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा है, इस बेचारे को ऐसी इंसानियत से बचाओ…जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही है और जमकर लोग बंदर की तारीफ कर रहे है।