भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे सिंगर हैं जिन्होंने अपने गायकी के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है और इन्हीं गायकों की वजह से भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नया मुकाम मिला है। जहां पर लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह ही भोजपुरी इंडस्ट्री को भी जानने लगे हैं। भोजपुरी गानों का सबसे ज्यादा क्रेज यूपी और बिहार में देखने को मिलता है जहां पर वहाँ के लोग भोजपुरी गाने पर खूब इंजॉय करते हुए नजर आते हैं। इसी भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे अभिनेता रहे हैं जो लाइमलाइट से दूर रहना चाहते हैं लेकिन फिर भी उनकी निजी जिंदगी मीडिया के हाथों लग जाती है और उन्हें पब्लिकली सबके सामने ले आया जाता है। इन्हीं अभिनेताओं में से भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ कल्लू है। जो ना सिर्फ अपनी गायकी की वजह से बल्कि अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी लोगों के बीच जाने जाते हैं। यही वजह है कि इनके फ्रेंड्स भी इन्हें खूब पसंद करते हैं और इनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। जिसकी वजह से यह लोगों के फेवरेट अभिनेता बने हुए हैं। शादी के खबरों के बाद अरविंद अकेला उर्फ कल्लू का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे देख उनके फैंस के होश उड़ गए हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ऐसा लगता है कि अब अरविंद अकेला की शादी भी खतरे में पड़ने वाली है। आइए जानते हैं पूरी खबर।
बंधे शादी के बंधन में
अभी कुछ महीने पहले अरविंद अकेला मीडिया में काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे थे। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर हर जगह खलबली मचा दी थी। अरविंद अकेला शालिनी पांडे के साथ शादी कर सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। शालिनी पांडे दिखने में बेहद खूबसूरत है और वह भोजपुरी अभिनेत्रियों को खूबसूरती के मामले में कड़ी टक्कर भी देती है। यह खबर जैसे यह मीडिया में आयी। हर तरफ तेजी से वायरल होने लगी। लेकिन अरविंद अकेला के शादी की खबरों के बाद उनका एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जिसे देखकर उनके फैंस बेहद ही हैरान रह जाएंगे। यही नहीं बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उनके वीडियो पर उनकी आलोचनाएं करनी भी शुरू कर दी है और उन पर इल्जाम भी लगाए जा रहे हैं।
दूसरी महिला संग होली के रंग में रंगे अरविंद अकेला
वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि अरविंद अकेला उर्फ कल्लू अपनी बेहद ही हसीन और खूबसूरत वाइफ को छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। यह महिला कोई और नहीं उनकी भाभी है जिनके साथ वह खुले आम होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। होली खेलने के दौरान अरविंद ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के भी होश उड़ गई है।
भाभी संग होली खेलने का सामने आया सच
दरअसल हुआ कुछ यूं है कि होली खेल रही भाभी भोजपुरी अभिनेत्री जोया खान है। जो अरविंद अकेला के साथ होली के एल्बम में उनकी भाभी का किरदार निभा रही है। इस गाने में अरविंद और जोया साथ में होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इनके फैंस को भी इन दोनों के देवर और भाभी के बीच की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। जैसे ही इन दोनों का एल्बम सॉन्ग का वीडियो वायरल होने लगा वैसे ही कुछ नेटिजंस ने अरविंद अकेला पर आलोचनाएं करनी शुरू कर दी और ऐसा कहने लगे कि अभी नई-नई शादी हुई थी और यह अपनी पत्नी को छोड़ दूसरी महिला के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा।