वेडिंग वेन्यू में दुल्हन के ग्रैंड एंट्री को देख इंप्रेस हुआ दूल्हा, करने लगा फ्लाइंग किस – वीडियो वायरल

वेडिंग वेन्यू में दुल्हन के ग्रैंड एंट्री को देख इंप्रेस हुआ दूल्हा

शादी के सीजन में शादी से जुड़े वीडियो खूब देखने को मिलते है। आजकल शादियों का रंग रूप भी बदल गया है और होने वाली रस्मों के बीच कुछ नए-नए और मजेदार से रस्में जोड़ दिए। उन्हीं में से एक है डांस जो हर रस्म के बीच थोड़ी देर के लिए तो होती ही है, तभी तो मौज मस्ती बनती है। अब तो दुल्हन की ग्रैंड एंट्री भी डांस से होती है जिसमें दुल्हन खुद तो डांस करते हुए वेटिंग वैल्यू में पहुंचती है।

आसपास सहेलियों और बहनें भी डांस करके उसका सहयोग करती रहती हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो बेहद खूबसूरत है जिसे देखने के बाद दूल्हे राजा भी दुल्हन की इस ग्रैंड एंट्री पर खुशी को जाहिर करने स्टेज से नीचे उतर आते हैं।

दुल्हन ने वेडिंग वेन्यू में पहुंच कर किया जबरदस्त डांस

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं रेड कलर का लहंगा पहने दुल्हन बेहद ही खूबसूरत लग रही है और वेडिंग वेन्यू में लोगों के जबरदस्त भीड़ है। जहां दुल्हन की जबरदस्त एंट्री होती है। आप देख सकते है दुल्हन के साथ उसकी बहन भी सिल्वर कलर के लहंगे में नजर आ रही है तो और भी सहेलियां है।

एंट्री के दौरान दुल्हन हरियाणवी गाने पर खूबसूरत डांस कर रही है, वही दूल्हे साहब भी अपने दोस्तों के साथ खड़े खड़े दुल्हन के इस मजेदार एंट्री का खूब आनंद ले रहे हैं। जहां दुल्हन ने जबरदस्त डांस किया और कमाल के एक्सप्रेशन के साथ सबका दिल जीत लिया तो वही दूल्हे राजा खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए और दुल्हन के पास पहुंच गए, डांस करने, जबरदस्त अंदाज में दूल्हा-दुल्हन वहां डांस करने लगते है। जिसे देखकर काफी तेज हूटिंग होने लगती है और आए रिश्तेदार मेहमान खूब मजे ले रहे है।

देखें वीडियो – 

सोशल मीडिया पर दुल्हन का यह ग्रैंड एंट्री का मजेदार सा डांस वीडियो छाया हुआ है। जिसने भी देखा वह तारीफ किए बिना नहीं रह पाया है। दुल्हन का अंदाज लोगों को पसंद आया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर weddingbazaarofficial पर शेयर किया गया है। इससे 7000 से अधिक लाइक आ चुके है और लोग इस वीडियो में दुल्हन और दुल्हन के डांस दोनों की ही जमकर तारीफ कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top