बीते समय से हम कुछ लोगों को तूफानी अंदाज देखना पसंद आता है तो कुछ ऐसे भी लोग है, जो सोशल मीडिया पर अपना तूफानी और स्टंट से भरा वीडियो शेयर करने में माहिर है। वैसे आपने सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ स्टंट से जुड़े हैरतअंगेज अंदाज़ जरूर देखे होंगे। जो कम वक्त में लोगों का ध्यान खींच लेते है। ऐसा ही एक वीडियो और देखा जा रहा है, जिसमें दो लड़कियों ने कम समय लेते हुए लोगों का ध्यान खींच लिया है।
सड़क पर बाइक दौड़ाते हुए स्टंट करती नजर आई लड़कियां
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब देखा जा रहा है। जिसमें आप दो लड़कियों को देखेंगे। वैसे तो बाइक ज्यादातर लड़के ही चलाते हैं लेकिन आजकल लड़कियां भी मास्टर हो गई है। वह भी बाइक चलाने का हुनर सीख गई है। आज वीडियो में आप देखेंगे दो लड़कियों को, जो नॉर्मल कपड़े में नजर आ रही है और इन दो लड़कियों में एक लड़की बाइक के पेट्रोल की टंकी पर बैठी है। तो एक लड़की बाइक चला रही है। पहले तो वह बाइक पर स्टंट परफॉर्म करते हुए दूसरे संग खेलती दिखती है।
स्टंट के दौरान किया किस
वीडियो में आप देख सकते है दोनों लड़कियां एक दूसरे को स्टंट के दौरान किस करते हुए भी नजर आती है। इसके बाद दोनों गले भी लगती है। बेहद ही रोमांटिक अंदाज में बाइक को सड़क पर दौड़ाते हुए दोनों स्टंट करती है। जिसे देखकर यूजर्स भी दांतों तले उंगलियां दबा ले रहे है। खासकर तब जब स्टंट के दौरान दोनों किस करती हो और गले मिलती हैं। यही नहीं बाइक भी लड़कियां कंट्रोल की हुई है। जिसे देखकर लोग दंग है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से देखा जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर stars of Jharkhand पर शेयर किया गया है। बेहद ही तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह वीडियो जिसे लाखों की तादाद में लोग देख चुके है और इस वीडियो पर कमेंट दे रहे है। जिसमें कुछ यूजर्स गुस्सा भी जता रहे है। एक यूजर ने झारखंड पुलिस को टैग करके ट्वीट किया कुछ करो भाई भी लिखा है।