हमारे भारत में गाय को माता का रूप माना जाता है इसी वजह से इसे गौ माता भी कहते है। जहां पहले के समय में गाय और भैंस लोग घरों में पालते थे। जिनसे उपयोगी वस्तु मिलने के साथ ही दूध भी मिलता था। वहीं अब परिवारों में गाय को पालने का चलन कम होता जा रहा है। लेकिन हां जानवरों के प्रेम को रखते हुए लोग कुत्ते बिल्लियों को पालना पसंद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे परिवार से मिलाएंगे जहां गाय को पाला जा रहा है और इस तरह की उस गाय का एक पर्सनल बेड रूम भी बनाया गया है।
पर्सनल बेडरूम में सोती है गाय
सोशल मीडिया पर आप एक वीडियो देखेंगे, जिसमें एक परिवार है जो अपने घर में गाय को पाल रखी है। यही नहीं एक गाय ऐसी है जिसे आप बेड पर बैठे हुए देखेंगे। सिर पर एक बैंड लगा हुआ है और उसे चादर ओढ़ाया गया है। आप देख सकते है बेड पर भी एक खूबसूरत सा चादर बिछा हुआ है। इस गाय का एक पर्सनल बेडरूम है जहां वह बेड पर ही सोती है।
गाय की ऐसी सेवा होती है जैसे वह कोई मेहमान हो। रोज उसका चादर बदलना और उसे नहलाना धूलाना, खाना खिलाना परिवार वाले उस गाय का बखूबी ख्याल रखते है। सोशल मीडिया पर जिसने भी यह वीडियो देखा वह दंग रह गया और इस परिवार की तारीफ किए बिना नहीं रह पाया।
गाय से जुड़ा यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट cowbike पर शेयर किया गया है। करीब 6 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को पसंद करने के साथ ही इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, कई यूजर ने तो गौ माता की जय हो कमेंट में लिखे हैं।